back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवादा में विवाहिता की हत्या कर फंदे से लटकाया, पुत्र को लेकर भागे सास- ससुर

नवादा नगर के गढ़पर मोहल्ले में पति ,सास- ससुर ने विवाहिता की हत्या कर लाश को फंदे से लटका कर अपने पुत्र को लेकर भाग निकले ।

नवादा, एजेंसी । नवादा नगर के गढ़पर मोहल्ले में पति ,सास- ससुर ने विवाहिता की हत्या कर लाश को फंदे से लटका कर अपने पुत्र को लेकर भाग निकले ।घर में ताला लटका देख शनिवार को पड़ोसियों ने मृतक के पिता को फोन किया। आने पर पुलिस को बुलाकर घर का ताला तोड़ने पर फंदे से लटकती विवाहिता की लाश मिली ।उसके पुत्र को परिजन ने लेकर कही भाग निकले हैं । ससुराल वाले पर हत्या का आरोप लगाकर पूर्व में भी प्रताड़ना की बात कही गई है।मामले की जांच में पुलिस जुटी है। लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजन ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लाश के साथ नवादा का मुख्य चौराहा जाम कर दिया ।वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पहुंचने पर सड़क जाम हटाया गया तथा हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार करने का वादा किया गया ।

मृतका के पिता हिसुआ थाने के 50 ग्राम निवासी नवलेश सिंह ने बताया कि अपनी पुत्री रीना कुमारी की शादी रो थाने के जलालपुर गांव में करायी थी। ससुराल वाले ने ही मेरी बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव को फांसी के फंदे में लटका कर फरार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि काफी दिनों से विवाद चल रहा है और कोर्ट और थाना में भी मामला दर्ज है। हमारी बेटी को रखना नहीं चाहते थे और इसी को लेकर मेरी बेटी की हत्या की गई है। पिता ने ससुराल वाले पर गंभीर आरोप लगायाहै।

उन्होंने बताया कि रोह थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के रहने वाले उमाशंकर सिंह का पुत्र गोपाल कुमार से 10 साल पहले विवाह हुआ था। कुछ दिनों के बाद विवाद शुरू हो गया और अंत में मेरी पुत्री की हत्या कर दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

शादी के बाद बदल गई Monalisa Bhosle की लाइफ, महाकुंभ से रातों-रात हुई थीं फेमस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा...

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵