back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

नवादा एमओ की कोरोना से मौत, प्रशासनिक हलकों में शोक

नवादा 6 मई (हि स)। नवादा सदर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निलेश कुमार का गुरुवार को निधन हो गया। वे कोरोना संक्रमित थे और एनएमसीएच पटना में पिछले कुछ दिनों से इलाजरत थे। वे जहानाबाद जिला के रतनी फरीदपुर ब्लॉक पोकुआ गांव के रहने वाले थे। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर दौड़ गई हैं। डीएम यशपाल मीणा ने एमओ के निधन की खबर की पुष्टि करते हुए गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले एमओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया था लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा था। ऑक्सीजन लेबल ठीक नहीं हो पा रहा था। बता दें कि नवादा में कोरोना से किसी अधिकारी की यह पहली मौत है। अगस्त 2020 में उन्हें नवादा सदर में पदस्थापित किया गया था। इसके पहले वे जिले के कौआकोल और पकरीबरावां प्रखंड में भी कार्य कर चुके हैं। नवादा डीआरडीए में संविदा के आधार पर काम कर चुके हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

मॉब लिंचिंग की दर्दनाक घटना, अतहर की पत्नी ने बताई घटना की दिल दहला देने वाली कहानी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के नवादा जिले के रोह थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय मोहम्मद अतहर हुसैन की मॉब लिंचिंग की घटना ने पूरे...
spot_img

Latest Stories

FASTag हुआ महंगा: 1 अप्रैल से बढ़ेगी फीस, जानिए क्या है एनुअल पास और किन वाहनों पर होगा असर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हाईवे पर नियमित सफर करने वाले...

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां...

Chardham Yatra 2026: ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए किन दस्तावेजों की होगी जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में होने वाली Chardham Yatra...

RR vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स से टकराएंगे राजस्थान रॉयल्स, जानिए मैच के दौरान कैसी रहेगी पिच

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का तीसरा मुकाबला राजस्थान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵