बक्सर 14 मार्च (हि.स.)।जिले के बक्सर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक भू खंड को लेकर हए विवाद में ओम गुप्ता नामक व्यक्ति की खुद के मौसेरे भाई द्वारा हथौड़े से पीट कर रविवार देर शाम साढ़े सात बजे हत्या कर दी गई। पड़ोसियों ने इस बात की सूचना बक्सर नगर थाना को दी।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।समाचार भेजे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नही हुई है। घटना नगर थाना क्षेत्र के जमुना चौक के समीप की है। हिन्दुस्थान समाचार /अजय मिश्रा





