चर्चित युवा नेता मृत्युंजय कुमार वीरेश बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष
चर्चित युवा नेता मृत्युंजय कुमार वीरेश बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष

चर्चित युवा नेता मृत्युंजय कुमार वीरेश बने भाजपा जिला उपाध्यक्ष

बेगूसराय, 04 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने चर्चित युवा नेता मृत्युंजय कुमार वीरेश को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा प्रारंभ कर भाजयुमो के कई पदों पर रह चुके वीरेश के जिला उपाध्यक्ष बनने पर युवाओं में उत्साह है। भाजपा जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह ने बताया कि मृत्युंजय वीरेश की जिले के युवाओं के बीच में एक अलग पहचान है। इनके कार्यक्षमता को देखते हुए जिम्मेदारी दी गई और विश्वास है कि संगठन के लिए उपयोगी साबित होंगे। सबसे कम उम्र के उपाध्यक्ष बने मृत्युंजय कुमार वीरेश ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक प्रारंभ किया, उसके बाद जिले में कई सामाजिक कार्यों तथा जन आंदोलन से जुड़े रहे। बिजली आंदोलन से जिले में उभर कर सामने आए वीरेश लगातार कई सामाजिक संगठन, खेल संगठन और खेल-खिलाड़ियों के बीच लोकप्रिय हैं। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी के साथ-साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी सहित संगठन के कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। वीरेश ने प्रदेश नेतृत्व और जिला नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जब और जो भी जिम्मेदारी दी है उसे निष्ठा पूर्वक निर्वहन करने का प्रयास किया हूं। पार्टी ने मुझे कम उम्र में इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। इस चुनावी वर्ष में मिली बड़ी जिम्मेवारी का आने वाले समय में सफलतापूर्वक निर्वाह करने का प्रयास करूंगा। जिले के सातों विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो, इसके लिए मजबूत कार्य करने का भरपूर प्रयास करूंगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in