Monsoon Session: मानसून सत्र के आखिरी दिन बिहार विधानसभा में BJP के नेता की मौत पर बवाल, सदन किया गया स्थगित

Monsoon Session: विधायक संजय सिंह टेबल पर चढ़ गए। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने विधायक को मार्शल से बाहर निकलवा दिया।
Monsoon Session
Monsoon Session

पटना, हि.स.। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र का आखिरी दिन भी हंगामे भी भेंट चढ़ गया। भाजपा विधायकों ने शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। विधायक संजय सिंह टेबल पर चढ़ गए। विधानसभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने विधायक को मार्शल से बाहर निकलवा दिया। विधायक संजय ने कहा कि यह मार्शल आउट नहीं है। मुझे चोट पहुंचाया गया है।

विधायकों ने सदन के बाहर किया मौन प्रदर्शन

विपक्ष के हंगामे को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने महज चार मिनट में सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर मौन प्रदर्शन किया। भाजपा विधायकों के मुंह पर काली पट्टी और हाथों में सरकार विरोधी तख्तियां नजर आईं।

बिहार में हमारी पार्टी ब्लैक डे मना रही

दूसरी ओर मीडिया से बातचीत में गुरुवार की घटना पर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि ये बदले की कार्रवाई थी। प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि आज पूरे बिहार में हमारी पार्टी ब्लैक डे मना रही है। राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगे और बताएंगे कि जिस तरह अपराधी को नहीं मारा जाता है, उस तरह हमारे सांसदों और विधायकों को पीटा गया है।

ये सरकार सत्ता में रहने लायक नहीं

नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि प्रशासन ने बगैर पोस्टमॉर्टम के कैसे कह दिया कि चोट नहीं है। इसकी जांच होनी चाहिए। सदन के अंदर-बाहर विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। ये सरकार सत्ता में रहने लायक नहीं है। आज हमलोग राज्यपाल से मिलकर अपनी बात को रखेंगे।

Related Stories

No stories found.