money-anniversary-of-former-prime-minister-pandit-jawaharlal-nehru
money-anniversary-of-former-prime-minister-pandit-jawaharlal-nehru

पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की मनी पुण्यतिथि

भागलपुर, 27 मई (हि.स.)। भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) बिहार के प्रदेश महासचिव सह युवा एकता सामाजिक संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय की अगुवाई में गुरुवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि लालबाग स्थित कार्यालय में मनाई गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। मौके पर ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि पंडित नेहरू दूरगामी सोच के व्यक्ति थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रीत्व काल के दौरान देशहित में ऐसी कई योजनाओं को क्रियान्वित किया गया। जिससे आज भी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है। देश को बचाने के लिए एकजुट होकर आने वाले चुनाव में भाजपा को रोकना होगा। इस अवसर पर इंजीनियर देवेंद्र प्रसाद मोदी, शिक्षक आरिफ आजाद, डॉ विश्वजीत कुमार आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in