सरकार के संसाधनों पर पहला हक गरीबों, बाढ़ पीड़ितों का : मंत्री प्रमोद कुमार
बिहार
सरकार के संसाधनों पर पहला हक गरीबों, बाढ़ पीड़ितों का : मंत्री प्रमोद कुमार
सरकार के संसाधनों पर पहला हक गरीबों, बाढ़ पीड़ितों का : मंत्री प्रमोद कुमार मोतिहारी, 23 जुलाई (हि.स.)। मोतिहारी विधायक सह कला संस्कृति व युवा विभाग मंत्री बिहार सरकार, प्रमोद कुमार ने गुरुवार को मोतिहारी प्रखंड के रामसिंह छतौनी, टिकुलिया, वरदाहाँ, के हसुवाहां, गजपुरा, पटपरिया, थरघटवा सहित बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करने के क्रम में मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि सरकार के संसाधनों पर पहला हक गरीबों, बाढ़ पीड़ितों का है। जरूरत के हिसाब से सामुदायिक किचन शुरू किया जाएगा फिर नियम संगत ढंग से छह हजार रुपया बाढ़ पीड़ित परिवारों के खाते में डाला जाएगा। उक्त मौके पर वरीय उपसमाहर्ता मेघा कश्यप सहित भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कई अन्य लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार-hindusthansamachar.in