minister-of-state-mourns-the-death-of-tv-journalist-rohit-sardana
minister-of-state-mourns-the-death-of-tv-journalist-rohit-sardana

टीवी पत्रकार रोहित सरदाना के निधन पर राज्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

पटना, 30 अप्रैल (हि.स.)| केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकप्रिय टीवी पत्रकार और एंकर रोहित सरदाना के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। चौबे ने शुक्रवार को कहा कि रोहित के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। मात्र 42 वर्ष की उम्र में रोहित की अचानक मृत्यु अत्यंत दुखदाई है। बहुत कम समय में उन्होंने टीवी पत्रकारिता में ऊंचा मुकाम हासिल कर लिया था। उनके व्यक्तित्व और पत्रकारिता में राष्ट्रवादिता, ऊर्जा, जोश, ताजगी और ओजस्विता झलकती थी। उनके निधन से पत्रकारिता जगत में एक बड़ी कमी आ गई है। मेरी पूरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को इस पीड़ा को सहने हेतु धैर्य प्रदान करने के लिए मै प्रार्थना करता हूं। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in