पूर्णिया, 7 मार्च (हि .स.) । बिहार की खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री लेशी सिंह रविवार को पूर्णिया स्थित जयप्रकाश सेवा संस्थान पहुंचींं जहां संस्थान से जुड़े सदस्यों ने उनका स्वागत किया।इस मौके पर उन्होंने संस्थान के विकास में हर संभव योगदान के लिए संस्थान के सभी सदस्यों एवं उपस्थित जनों को आश्वस्त किया और अपनी प्रतिबद्धता जताई। संस्थान के अध्यक्ष केजरीवाल एवं सचिव उत्तम कुमार सिंह ने संस्थान की सुरक्षा एवं विकास के लिए मंत्री को मांग पत्र समर्पित किया। मंत्री ने जल्द ही यहां आकर संस्थान की सुरक्षा एवं विकास को रफ्तार देने के लिए संस्थान के सदस्यों के साथ बैठक कर योजनाओं को अमलीजामा पहनाने का आश्वासन दिया। वे संस्थान के अहाते में स्वाध्याय करने वाले छात्रों को देख कर अत्यंत ही हर्षित हुईंं। छात्रों की मांग पर उन्होंने आश्वस्त किया कि बिहार में उद्योग -धंधे भी बहुत लगेंगे। आप धैर्य रखें एवं लगन से पढ़ाई पूरी कर पूर्णिया का नाम रोशन करें। मंत्री ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। हिन्दुस्थान सामाचार /नन्दकिशोर/विभाकर




