नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB), पटना ने कक्षा 10 (मैट्रिक) बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। बोर्ड के अनुसार, 6 जनवरी 2026 से एडमिट कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। हालांकि, छात्र इन्हें खुद ऑनलाइन डाउनलोड नहीं कर सकते। एडमिट कार्ड केवल स्कूल के माध्यम से ही दिए जाएंगे। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे आधिकारिक वेबसाइट exam.biharboardonline.org से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और छात्रों को वितरित करें।
स्कूल कैसे डाउनलोड करेंगे एडमिट कार्ड?
स्कूल के प्रधानाचार्य या अधिकृत शिक्षक अपने स्कूल आईडी और पासवर्ड से वेबसाइट पर लॉग इन करेंगे। इसके बाद वे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उस पर हस्ताक्षर और स्कूल की मुहर लगाकर छात्रों को देंगे। बिना हस्ताक्षर और मुहर के एडमिट कार्ड मान्य नहीं होंगे। छात्रों को अपने स्कूल से समय पर एडमिट कार्ड लेना होगा। एडमिट कार्ड मिलने के बाद उसमें लिखी सभी जानकारी ध्यान से जांच लें, जैसे नाम सही है या नहीं रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर परीक्षा केंद्र का नाम और पता विषय और परीक्षा की तारीख अगर किसी तरह की गलती दिखे तो तुरंत अपने स्कूल को जानकारी दें, ताकि समय रहते सुधार किया जा सके।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी?
बिहार बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड में ये जरूरी जानकारियां रहेंगी छात्र का नाम. रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर परीक्षा केंद्र का नाम और पता. विषयवार परीक्षा तिथि और समय बोर्ड के अनुसार, कक्षा 10 की थ्योरी परीक्षाएं 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलेंगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए टाइम टेबल के अनुसार अपनी तैयारी करें। एडमिट कार्ड के बिना किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा के दिन समय से पहले केंद्र पर पहुंचें। एडमिट कार्ड को सुरक्षित रखें, इसे खोने न दें। बिहार बोर्ड ने कक्षा 12 (इंटरमीडिएट) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। कक्षा 12 के प्रैक्टिकल एडमिट कार्ड intermediate.biharboardonline.com पर उपलब्ध हैं। थ्योरी परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। बोर्ड ने छात्रों और स्कूलों को सलाह दी है कि वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर जाकर अपडेट और जरूरी निर्देश जरूर चेक करते रहें।





