maithili-litterateur-pan-chandranath-mishra-is-no-more
maithili-litterateur-pan-chandranath-mishra-is-no-more

नहीं रहे मैथिली के साहित्यकार पं चन्द्रनाथ मिश्र अमर

दरभंगा, 2 अप्रैल (हि.स.)। मैथिली के वयोवृद्ध साहित्यकार पं चन्द्रनाथ मिश्र अमर का बृहस्पतिवार की रात उनके मिश्रटोला स्थित निवास पर निधन हो गया। 99 वर्षीय पं चन्द्रनाथ मिश्र अमर मैथिली साहित्य के ऐसे अनमोल हस्ताक्षर थे, जिन्हें साहित्य अकादमी ने अकादमी पुरस्कार से नवाजा था। पं चन्द्रनाथ मिश्र अमर के निधन की सूचना मिलते ही विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने उनके आवास पर पहुंचकर संस्थान की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित किया। मौके पर अपने शोक संदेश में उन्होंने पं चन्द्रनाथ मिश्र अमर के निधन को मैथिली साहित्य जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि वे मैथिली के मूर्धन्य साहित्यकारों में से एक थे। मैथिली अकादमी के पूर्व अध्यक्ष पं कमलाकांत झा ने कहा कि उनके निधन से मैथिली साहित्य के एक युग का अंत हो गया। वरिष्ठ साहित्यकार मणिकांत झा, प्रो. जीवकांत मिश्र, डाॅ. महेन्द्र नारायण राम, प्रवीण कुमार झा, एमएलएसएम कॉलेज के मैथिली विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश झा, डॉ. गणेश कांत झा, एमएमटीएम कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. उदय कांत मिश्र, प्रो चंद्रशेखर झा बूढ़ा भाई, विनोद कुमार झा, चंद्र मोहन झा पड़वा, प्रो. विजयकांत झा, आशीष कुमार, चंदन सिंह आदि ने भी उनके पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/ प्रभात ओझा

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in