नवादा,06 मार्च (हि.स.)। जिले के कौआकोल प्रखंड अंतर्गत पाली पंचायत के रूपी गांव में शनिवार को सात दिवसीय श्री महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ 151 कन्याओं व महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया। कलश शोभायात्रा की शुरुआत रूपी गांव के यज्ञ स्थल से की गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लेकर यज्ञ स्थल से पकरीबरावां के मड़वा समरीधाम अवस्थित जलसरोवर पहुंचे। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य श्याम सुंदर पांडेय,उपआचार्य शिवबालक पांडेय,सत्येंद्र पांडेय,सोनु पांडेय एवं गुंजन पांडेय के द्वारा जल भरवाया गया। वहां से जल भरकर श्रद्धालुजन पुन: रूपी गांव अवस्थित यज्ञ स्थल पहुंचे। जहाँ कलश स्थापना कर विधिवत पूजा अर्चना शुरू किया गया। कलश यात्रा के दौरान हर हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। आयोजक सह मुख्य यजमान सुखदेव मेहता समेत कार्यकर्ता सुरेंद्र कुमार,टेकनारायन महतो,कृष्णा चौरसिया,हरि महतो,विनोद कुमार आदि ने बताया कि विश्व कल्याण और शांति स्थापित करने सहित जन कल्याण के लिए ग्रामीणों के सहयोग से श्री महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। यज्ञस्थल पर प्रति दिन संध्याकाल में धार्मिक प्रवचन का भी आयोजन किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन




