बिहार
महंत अमर दास को हिन्दू युवा वाहिनी के बिहार प्रभारी बनाये जाने पर हर्ष
सहरसा,09 जनवरी(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ के निर्देश पर परम पूज्य महंत शिरोमणि अमरदास को बिहार प्रदेश हिन्दू युवा वाहिनी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर सीमांचल अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी आशीष गोस्वामी एवं सीमांचल महामंत्री पंकज गुप्ता ने पुज्य महराज को हार्दिक बधाई व शुभकामना दी है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in