lockdown-extended-in-bihar-till-25-may
lockdown-extended-in-bihar-till-25-may

बिहार में 25 मई तक बढ़ाया गया लाकडाउन

-शादी में केवल 20 लोग,सुबह दुकानें 6:00 से 10:00 बजे ही खुलेंगे (अपडेट) पटना, 13 मई (हि.स.)।बिहार में लॉकडाउन 10 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है। आज मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगियों के साथ बैठक के बाद इसे 16 से 25 मई तक के लिए बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्रीे ने गुरुवार को एक के बाद एक कई ट्वीट कर बताया कि आज सहयोगी मंत्रियों एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। शादी समारोह में केवल 20 लोग और शहरी दुकानें सुबह छह से दस बजे तक ही खुलेंगी इस बार लॉकडाउन में कुछ नियमों में भी बदलाव किया गया है। अब शादी समारोह में सिर्फ 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। वहीं शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दुकान खोलने के समय में भी बदलाव किया गया है। शहरी क्षेत्र में सब्ज़ी, अंडे, मांस, मछली की दुकानें सुबह छह से 10 तक ही खुलेंगी। वहीं ग्रामीण इलाकों में दुकानें आठ से 12 बजे तक खुलेंगी। बाकी सभी पाबंदियां पहले की तरह लागू रहेंगी। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने लॉकडाउन के प्रभाव और इसे आगे बढ़ाने की जरूरत को लेकर सभी जिलों से फीडबैक मांगा था। सभी जिलों से लॉकडाउन बढ़ाने का फीडबैक मिलने के बाद सरकार की ओर से लॉकडाउन बढ़ा दिया गया। बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राजग सरकार के प्रमुख घटक दल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल पहले ही लॉकडाउन लगाए जाने की मांग कर चुके थे। इसलिए सरकार को इस फैसले में भाजपा से पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद थी। वहीं कांग्रेस और राजद जैसी पार्टियां भी इस फैसले का विरोध करने के मूड में नहीं दिखती हैं। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/विभाकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in