linguist-litterateur-dr-visheshwar-mishra-dies
linguist-litterateur-dr-visheshwar-mishra-dies

भाषाविद साहित्यकार डॉ विशेश्वर मिश्र का निधन

मधुबनी,24 मई,(हि.स.)। जिला के पंडौल प्रखंड के सरिसब पाही पश्चिमी पंचायत के निवासी भाषाविद् साहित्यकार डॉ विशेश्वर मिश्र का निधन सोमवार को हो गया। स्वर्गीय मिश्र पूर्णिया कॉलेज के वरीय प्राध्यापक पद से सेवानिवृत्त के बाद गांव में ही साहित्य साधना व अपने दिनचर्या अध्ययन-अध्यापन से करते रहे।इनकी विशिष्ट शोध परक कार्य चंद्र- रचनावली है।मैथिली अकादमी, पटना से प्रकाशित है। साथ ही लोक साहित्य पर इनका मजबूत पकड़ शुरू से रहा। अयाची मिश्र की जीवन गाथा की परिचर्चा इन्होंने अपनी रचना ' छह एक अयाची' में की है ।इनकी विशिष्ट रचनाओं में काव्यशास्त्र विनोदेन हैं। मिश्र के निधन पर स्थानीय शिक्षाविदों ने दुखद संवेदना प्रकट किया है। लनामिविश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मैथिली विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ रमन झा ने बताया की डॉ विशेश्वर मिश्र के निधन से भाषा साहित्य में अपूरणीय क्षति हुई है। युवा साहित्यकार अनुराग ने कहा कि डॉक्टर मिश्र रचनात्मक कला के साथ ही एक संस्था के रूप में स्थापित विद्वान थे। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in