leaders-paid-floral-tributes-at-the-memorial-site-of-bp-mandal
leaders-paid-floral-tributes-at-the-memorial-site-of-bp-mandal

बीपी मंडल के समाधि स्थल पर नेताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया

मधेपुरा,15 फरवरी (हि.स.)। जदयू समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र नीरज रविवार को मुरहो पहुंचे। इस दौरान मंडल मसीहा बीपी मंडल के समाधि स्थल पर नेताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया। समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के आवास पर पत्रकार वार्ता में बताया कि सभी वर्गों को साथ लेकर समाजिक कुरीतियों को मिटाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह संगठन बनाया है। जितेन्द्र नीरज ने कहा कि जदयू पहली पार्टी है जो राजनीति के साथ समाजिक सवालों पर संघर्ष करती आ रही है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजनेता हीं बड़े समाज सुधारक भी हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ हर वर्ग तक पहुंचाना, महिलाओं को जागरूक कर संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। वहीं प्रदेश नेत्री नेहा निश्चल ने कहा कि समाजिक कुरीतियों में जब उछाल आता है तब सबसे ज्यादा हम महिलाएं हीं प्रभावित होते हैं। जानकारी के अभाव में महिलाएं प्रताड़ना के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाते हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हर वर्ग की महिला सशक्त और समृद्ध नहीं होंगे तब तक समाजिक कुरीतियों को मिटाना संभव नहीं है। वैसे महिला सशक्तिकरण के लिए कई अभियान चलाया गया है। फिर भी महिलाएं समाजिक कुरीतियों के शिकार हो रहे हैं। हिन्दुस्थान संचार/प्रशांत/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in