late-president-bindeshwari-babu-was-the-father-of-teachers-ashok
late-president-bindeshwari-babu-was-the-father-of-teachers-ashok

शिक्षको के पुरोधा थे दिवंगत अध्यक्ष बिंदेश्वरी बाबू: अशोक

नवादा 5 जून (हि स)। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के दिवंगत जिलाध्यक्ष -सह- बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष स्व.बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर शनिवार को संघ कार्यालय रामनगर नवादा में श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। संगठन के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने स्व. सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके द्वारा किए गए कार्यों को पुण्य स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि-" बिंदेश्वरी बाबू शिक्षक के सच्चे रहनुमा थे, उनका पूरा जीवन शिक्षा और शिक्षकों के हित में संघर्षमय रहा।" संघ के मगध प्रमंडल के अध्यक्ष जयराम शर्मा ने कहा कि -" बिंदा बाबू महान शिक्षा सेवी एवं संगठन का अप्रतिम योद्धा थे।" मौके पर श्रद्धांजलि अर्पण करने वालों में प्रधान सचिव बी के सिंह, जिला वरीय उपाध्यक्ष संजय कुमार, छोटे नारायण सिंह ,रेणु कुमारी, डॉ.रवि शंकर कुमार,मनोज झा,सुरेंद्र चौधरी इत्यादि शिक्षक शामिल हुए । हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in