kayastha-organizations-rejoice-at-making-nitin-naveen-a-minister
kayastha-organizations-rejoice-at-making-nitin-naveen-a-minister

नितिन नवीन को मंत्री बनाये जाने पर कायस्थ संगठनों में खुशी

आरा,9 फरवरी(हि. स)।भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता और भाजयुमो के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में जगह देने और उन्हें राज्य के पथ निर्माण विभाग का कैबिनेट मंत्री बनाये जाने पर भोजपुर सहित शाहाबाद में खुशी की लहर है। पटना के बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन को मंगलवार को मंत्री बनाये जाने के साथ ही जिले और शाहाबाद जनपद के युवाओ में खुशी की लहर दौड़ गई है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा,युवा चित्रांश वाहिनी सहित कई कायस्थ संगठनों के नेताओ ने नितिन नवीन को मंत्री बनाये जाने पर उन्हें बधाई दी है और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.संजय जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द राय, बिहार भाजपा के प्रभारी भूपेंद्र यादव,सह प्रभारी और यूपी के बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी के प्रति आभार प्रकट किया है। कायस्थ संगठनों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,अमित शाह और जेपी नड्डा के प्रति भी आभार प्रकट किया है साथ बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता,पूर्व सांसद आर के सिन्हा के प्रति भी आभार जताते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है और कहा है कि पूर्व में कायस्थों को मंत्रिमंडल में स्थान नही देने का उनका दर्द कायस्थ समाज को नई ताकत दे गया जिसका परिणाम है कि आज कायस्थ कोटे से नितिन नवीन को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के भोजपुर के जिलाध्यक्ष प्रो.सच्चिदानन्द सहाय,दिनेश प्रसाद सिन्हा, अरुण कुमार सिन्हा,सचिन सिन्हा, डॉ.संदीप कुमार,दिलीप कुमार श्रीवास्तव, डॉ. मृत्युंजय वर्मा,दुर्गेश नन्दन वर्मा उर्फ डी राजन सहित कई नेताओं ने विधायक नितिन नवीन को मंत्री बनाये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है और भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेताओ के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही रोहतास जिले के कायस्थ नेताओ ने भी नितिन नवीन को मंत्री बनाये जाने पर खुशी का इजहार किया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in