back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना से कटिहार शहर को जल-जमाव से मिलेगी मुक्ति.: उप मुख्यमंत्री

कटिहार 01 जून (हि.स.)। कटिहार शहर के जल-जमाव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद की विशेष पहल पर स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना के रूप में एक बड़ी सौगात मिली है। कटिहार स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज योजना फेज-1 की विस्तृत जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य कटिहार शहर के जल निकासी का विस्तृत प्रबंधन विकसित करना है। इससे कटिहार शहर के जल-जमाव की समस्या का समाधान होगा। उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत कुल 25.477 किलोमीटर स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज का निर्माण कराया जाना है, जिसमें तीन आउटफॉल रोजीत आउटफॉल, कोसी प्रोजेक्ट आउटफॉल और कारीकोशी आउटफॉल का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन पर 220 करोड़ 50 लाख 92 हजार रुपये की लागत आएगी तथा योजना का भौतिक कार्य 36 महीनों में पूर्ण होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि कटिहार जिले के लिए बहुप्रतीक्षित एवं महत्वाकांक्षी परियोजना को आज कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। इस योजना के क्रियान्वयन हेतु बुडको को कार्यकारी एजेंसी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों को बेहतर नगरीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में सतत् प्रयत्नशील है। नगर विकास एवं आवास विभाग के स्तर से साफ-सफाई, जल निकासी, जल-जमाव के मामलों पर प्रतिबद्धता के साथ पूरी संवेदनशीलता और मुस्तैदी से काम चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/विनोद

Advertisementspot_img

Also Read:

मणिपुर के उखरुल में फिर बिगड़े हालात, जनजातीय संघर्ष के बाद जले मकान, प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मणिपुर के उखरुल जिले में एक बार फिर हालात बेकाबू होते नजर आए, जब सोमवार दोपहर लिटान सारेइखोंग गांव में हथियारबंद...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...