back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कर्नाटक चुनाव में बीजेपी की हार पर जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा- भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त थी जनता

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जनता के इस फैसले का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं।

पटना, एजेंसी। बिहार सरकार में वित्त मंत्री एवं जद (यू) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि कर्नाटक के नतीजों से स्पष्ट है कि जनता भाजपा के भ्रष्टाचार से त्रस्त थी। विजय चौधरी ने कहा कि नतीजे बताते हैं कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को उकसाकर राजनीति करने का समय बीत चुका है। यह भाजपा के पराभव की शुरुआत दिख रही है। क्योंकि, उसकी राजनीति का आधार ही साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण रहा है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में शिकस्त खाने से जनमानस में भाजपा की अभेद्यता पर भी प्रश्न चिन्ह लग गया है।

चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम सफलतापूर्वक आगे बढ़ रही है और अब पूरे देश के लोग महसूस कर रहे हैं कि विपक्षी दलों की आपसी समझदारी एवं एकजुटता भाजपा की केन्द्र में वापसी आसानी से रोक सकती है।

केन्द्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने स्वीकारी हार

कर्नाटक चुनाव में भाजपा की हार स्वीकार करते हुए केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जनता के इस फैसले का सम्मान करते हैं और उसे स्वीकार करते हैं। शनिवार को ट्वीट करके उन्होंने कहा कि हम एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में अपने राज्य और अपने लोगों के लिए योगदान देंगे। वहीं बेंगलुरू के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि जनता ने यहां की 28 सीटों में से 15 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों को जीत दिलाई है।उन्होंने कहा कि गांधी नगर और जयनगर सीटों पर भाजपा प्रत्याशी सिर्फ 250 और 160 वोटों से हारें हैं। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए राजीव चंद्रशेखर ने बेंगलुरु के सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह को लेकर राजनीति में हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) में उनकी...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵