joint-patrolling-of-both-country39s-soldiers-on-the-indo-nepal-border
joint-patrolling-of-both-country39s-soldiers-on-the-indo-nepal-border

भारत- नेपाल सीमा पर दोनो देश के जवानों की हो रही संयुक्त पेट्रोलिंग

मधुबनी,23 मई,(हि.स.)। कोरोनावायरस के बढ़ते खतरों के मद्देनजर बिहार में मधुबनी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर दोनो देश के जवानो ने रविवार को संयुक्त पेट्रोलिंग की। पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि मधुबनी जिला में भारत नेपाल सीमा से सटे इलाके में अवस्थित थाना क्षेत्रों हरलाखी,बासोपट्टी,लौकहा,लौकही,सहारघाट,मधवापुर,अंधरामठ, अंधराठाढी इत्यादि जगहों पर पुलिस प्रशासन को पूर्ण सतर्क कर दिया गया है।एसएसबी के जवान द्वारा किसी भी प्रकार की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए पूरी सख्ती बरती जा रही है। उन्होंने बताया कि दूसरी तरफ नेपाल सरकार के भारत से सटे सीमा क्षेत्रों में नेपाल के पुलिस एपीएफ द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है। दोनों देशों के बीच सीमा सील होने के कारण किसी भी प्रकार के उपभोक्ता सामग्रियों,नशीले सामानों का आदान-प्रदान रोकने को पुलिस तत्परता से काम कर रही है।थानाध्यक्षों द्वारा किसी भी व्यक्तियों को इधर से उधर पार करने पर पूर्ण प्रतिबंध अभी लगाया गया है। उन्होंने बताया कि केरोना प्रभाव के कारण दोनों देश के सीमावर्ती इलाके के गांव के लोगों का एक दूसरे के यहां अभी आना-जाना बिल्कुल बंद है। भारत -नेपाल सीमा से सटे बार्डर के पास रोटी- बेटी का संबंध पूर्व से ही बना हुआ है। एक दूसरे गांव में सीमा के समीप शादी-विवाह के अवसर पर आनजान बंद है। उन्होंने बताया कि इसी को लेकर भारत-नेपाल के नोमेन्स लैंड के समीप दोनो देश की सुरक्षा प्रहरियों ने मुस्तैदी व्रती है। एसएसबी के जवानों द्वारा भारत सीमा क्षेत्रों में तथा नेपाल सरकार के एपीएफ जवानों द्वारा संयुक्त पेट्रोलिंग किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/लम्बोदर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in