jdu-mp-satosh-kushwaha-slipped-off-the-ladder-hospitalized-due-to-injury-to-his-head
jdu-mp-satosh-kushwaha-slipped-off-the-ladder-hospitalized-due-to-injury-to-his-head

जदयू सांसद सतोष कुशवाहा सीढ़ी से फिसले, सर में चोट के कारण अस्पताल में भर्ती

पूर्णिया 20 मई (हि.स.)। सांसद संतोष कुशवाहा को आज घायल होने के बाद मैक्स-7 अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।चक्कर आने के कारण वे सीढ़ी से फिसलकर सिर के बल गिर गए।सर में गम्भीर चोट लगी है। उन्हें पूर्णिया के मैक्स 7 अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहां उनका सिटी स्कैन व एमआरआई किया जा रहा है। मैक्स-7 के डॉक्टरों द्वारा इलाज जारी है। सूचनानुसार खतरे से वे बाहर हैं। सांसद के समर्थक सहित इनके चाहनों वालों के आने जाने का सिलसिला लगातार जारी है। सांसद को देखने के लिए जिला पदाधिकारी,स्वास्थ अधिकारी, सदर विधायक सहित जदयू व भाजपा के कई वरिष्ठ नेता इस वक्त मैक्स-7 अस्पताल में मौजूद हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि तीन घंटा लगेगा जदयू सांसद को सामान्य होने में।उधर सोशल मीडिया पर समर्थकों व चाहने वालों का प्रार्थना जारी है।पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सोशल मीडिया पर उनके स्वस्थ होने की कामना की है तथा पल पल की जानकारी ले रहे हैं।जदयू की खाद्य व आपूर्ति मंत्री लेसी सिंह ने भी चिंता जाहिर करते हुए स्वस्थ होने की कामना की है। हिन्दुस्थान सामाचार/नंद किशोर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in