back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

JDU-LJP की जंग पहुँची PM की चौखट तक’ चिराग पासवान ने खत मे लिखा जनता नीतीश सरकार से नाखुश

JDU-LJP की जंग पहुँची PM की चौखट तक' चिराग पासवान ने खत मे लिखा जनता नीतीश सरकार से नाखुश

पटना: JDU-LJP की जंग पहुँची PM की चौखट तक’ चिराग पासवान ने खत मे लिखा जनता नीतीश सरकार से नाखुश. बिहार में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) से पहले एनडीए के सहयोगी दलों जेडीयू (JDU) और लोजपा (LJP) के बीच कलह खुलकर सामने आने लगी है. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार की राजनीतिक स्थिति के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को चिट्ठी लिखकर जानकारी दी है. सूत्रों के मुताबिक, पासवान ने पत्र में कहा कि बिहार सरकार के कामकाज से लोग नाखुश हैं और इसका असर विधानसभा चुनावों पर पड़ सकता है.

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सूत्रों ने सोमवार को कहा कि पत्र के जरिये चिराग पासवान ने बिहार सरकार कैसा काम रही है और राज्य में कोरोनावायरस (COVID-19) महामारी की जमीनी हकीकत के बारे में चर्चा की है. यह पत्र अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है.

सूत्रों ने कहा, “पासवान ने पत्र में एलजेपी बिहार के संसदीय बोर्ड की बैठक में मिली प्रतिक्रिया का भी उल्लेख किया है. बिहार में नौकरशाही किस तरह से काम कर रही है, इसका भी जिक्र किया गया है. साथ ही राज्य में कोरोना की जमीनी हकीकत और सरकार वायरस से किस तरह निपट रही है, इसका भी जिक्र किया गया है.”

सूत्रों ने कहा, “पासवान ने पत्र में कहा कि लोग बिहार सरकार के कामकाज से खुश नहीं हैं और इसका असर बिहार के विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है.”

सत्तारूढ़ जनता दल-यूनाइटेड (JDU) की लोकप्रियता के बारे में जानने के लिए एलजेपी ने 16 सितंबर को अपने सांसदों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू और उसके नेताओं के साथ जिन मुद्दों पर टकराव है, उन पर चर्चा करने के लिए एलजेपी ने यह बैठक बुलाई है.

Advertisementspot_img

Also Read:

रीना पासवान की राजनीति में होगी एंट्री, चिराग पासवान ने की तैयारी, BJP से मुहर का इंतजार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 16 मार्च 2026 को मतदान होना है और राजनीतिक सियासत पहले ही गरम...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...