back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अन्तरजिला फुटबॉल मैच,सैकड़ों खेल प्रेमियों से भरा रहा खेल मैदान

आरा,24 मार्च (हि. स)।भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखण्ड स्थित बबुरा गांव में बुधवार को आयोजित हुए फुटबॉल टूर्नामेंट में भारी संख्या में दर्शकों और खेल प्रेमियों की भीड़ उमड़ी। बड़हरा प्रखण्ड के बबुरा के गढ़ देवी मैदान में दुर्गा स्पोर्टिंग क्लब के बैनरतले फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। छपरा जिले के मढौरा और मुजफ्फरपुर जिले के ए वन टीम के बीच मैच खेला गया। खेल के इस मैच का उद्घाटन मुख्य अतिथि और भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी ने किया। इस मैच के उद्घाटन के अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव पांडेय,भाजपा के प्रांतीय नेता पवन सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष दीपक सिंह,प्रवक्ता संजय सिंह,बबुरा मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता,बड़हरा अध्यक्ष संतोष सिंह संटू,भाजयुमो जिला महामंत्री जीत प्रकाश, शैलेश कुमार गुड्डू, मुक्तिनाथ सिंह,यशवंत सिंह,जिला परिषद पश्चमी के प्रत्याशी, बमबम सिंह और बब्लू सिंह उपस्थित थे।इस अवसर पर नवीन सिंह,माना सिंह,सीटू सिंह,बिपिन सिंह, संजीव सौरभ भी मैच के उद्घाटन के दौरान मौजूद थे। मैच के रेफरी की भूमिका में डॉ.रंजन सिंह और लाइन में लाइन मैन प्रशांत और राजकुमार थे। इस मैच को देखने के लिए बबुरा और आसपास के सैकड़ो खेल प्रेमी और स्थानीय ग्रामीण पहुंचे हुए थे। मैच में मुजफ्फरपुर की टीम विजयी रही और इस टीम ने शील्ड पर कब्जा जमाया हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत दौरे पर पहुंचे लियोनल मेसी, इन चार शहरों के कार्यक्रमों में लेंगे हिस्‍सा, जानें पूरा शेड्यूल

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फुटबॉल के महान खिलाड़ी लियोनल मेसी तीन दिन के GOAT India Tour 2025 के लिए भारत पहुंच चुके...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...