back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार के बड़हिया में 100 बेड का अस्पताल खोलेंगे भारतीय अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ.केपी सिंह

पटना/लखीसराय, 03 मई (हि.स.)। बिहार में लखीसराय के बड़हिया गांव के मूल निवासी अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ.कृष्ण पाल सिंह 100 बेड का आधुनिकतम अस्पताल बनाना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने सरकार को प्रस्ताव भेजा है। डॉ. केपी सिंह ने अपने पैतृक गांव बड़हिया में 100 बेड वाला आधुनिक अस्पताल खोलने का जो प्रस्ताव भारत सरकार को दिया है। इसके निर्माण पर वे 30 मिलियन यूएस डॉलर यानी करीब 225 करोड़ भारतीय रुपये खर्च करेंगे। इसके लिए वे बड़हिया में जमीन ढूंढ रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि पैतृक गांव में अस्पताल खोलने का मिशन सफलतापूर्वक पूरा होने पर भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इस तरह के कई अस्पताल खोलेंगे। बड़हिया के डॉ कृष्ण पाल सिंह नासा में वैज्ञानिक रह चुके हैं। इस समय वे अमेरिका में हॉलटेक इंटरनेशनल (न्यूक्लियर पावर प्लांट) कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। उन्होंने एक भारतीय होने के नाते कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रधानमंत्री केयर फंड में एक मिलियन यूएस डॉलर (7 करोड़ 50 लाख भारतीय रुपये) का सहयोग दिया है। बड़हिया उच्च विद्यालय और बीआईटी सिंदरी के पूर्ववर्ती छात्र डॉ. केपी सिंह की कंपनी हालटेक इंटरनेशनल न्यूक्लियर वेस्ट डिस्पोजल तकनीक का विकास करने न्यूक्लियर रिएक्टर का डिजाइन तैयार करने और न्यूक्लियर ऊर्जा का भंडारण करने की तकनीक विकसित करने वाली यूएसए आधारित कंपनी है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/चंद्र

Advertisementspot_img

Also Read:

हिजाब विवाद के बाद डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन बाद ज्वाइन कर ली नौकरी, पटना सदर पीएचसी में तैनात

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । आयुष चिकित्सक डॉ. नुसरत परवीन ने 23 दिन की प्रतीक्षा के बाद आखिरकार अपनी नौकरी ज्वाइन कर दी...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...

…तो एक बार फिर RCB के नाम होने जा रहा है IPL 2026 का खिताब? दिग्गज खिलाड़ी ने कर दी भविष्यवाणी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप में विश्वविजेता बनने...

Anant Singh Bail: दुलारचंद हत्याकांड में जेल में बंद अनंत सिंह आएंगे बाहर, पटना HC ने जमानत दी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक...

Gold-Silver Rate: रिकॉर्ड हाई से औंधे मुंह गिरा सोने का भाव, चांदी भी जमकर टूटी, जानिए क्या है ताजा रेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गुरुवार को सर्राफा बाजार में सोने...

केदारनाथ दर्शन के लिए जा सकेंगी Sara Ali Khan? मंदिर प्रबंधन ने कहा- ये मामला अलग है

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर साल चारधाम यात्रा में...