in-view-of-possible-flood-dm-inspected-the-erosion-site-of-ganga-gave-instructions
in-view-of-possible-flood-dm-inspected-the-erosion-site-of-ganga-gave-instructions

संभावित बाढ़ के मद्देनजर डीएम ने किया गंगा के कटाव स्थल का जायजा, दिए निर्देश

बेगूसराय, 23 मई (हि.स.)। संभावित बाढ़ एवं नदियों में होने वाले कटाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज हो गई है। विभिन्न स्थानों पर कटाव निरोधी समेत अन्य काम हो रहे हैं। रविवार को डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने आगामी संभावित बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा के क्रम में आज मटिहानी, बलिया एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड में गंगा नदी पर बने तटबंधों की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों के साथ सबसे पहले मटिहानी प्रखंड के छितरौर घाट पहुंचे तथा कटाव निरोधी कार्यों का जायजा लेेेकर 15 जून 2021 तक कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने कौआकोल में निर्माणाधीन पुल का भी निरीक्षण किया गया तथा अविलंब कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने बलिया अनुमंडल के तुलसी टोल बांध, छिचियाही बांध, शादीपुर बांध, परोरा, हीरा टोल आदि क्षेत्रों में भी गंगा नदी पर बने तटबंधों का निरीक्षण किया तथा संभावित बाढ़ के मद्देनजर तटबंधों की सुरक्षा को पुख्ता करने हेतु आवश्यक कार्यों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं बाढ़ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंताओं को तटबंधों के नियमित निरीक्षण करने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष ध्यान रखने का निर्देश देने के साथ-साथ अन्य सभी आवश्यक तैयारियों को भी ससमय पूरा करने का निर्देश दिया। मौके पर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजीव चौधरी, बलिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, जिला आपदा शाखा के प्रभारी पदाधिकारी अनीश कुमार, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता महेश कुमार एवं संबंधित बीडीओ-सीओ समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in