back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लालफीताशाही के कारण 8 स्थानों पर सेविका नियुक्ति की आम सभा स्थगित, ग्रामीणों में रोष

नवादा, 23 फरवरी (हि स)। वरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण नवादा जिले के कई प्रखंडों में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका की चयन को लें आयोजित आमसभा पहले दिन ही मंगलवार बाधित रही ।जिससे आम सभा में उपस्थित ग्रामीणों में रोष देखा जा रहा है । मिली जानकारी के अनुसार नवादा के जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों में निष्पक्ष व भ्रष्टाचार मुक्त सेविका, सहायिका चयन को लें आम सभा आयोजन की तिथि निर्धारित की थी ।आम सभा में गड़बड़ियों को रोकने के उद्देश्य से ही वरीय अधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी। यह भी निर्देश दिया गया था कि वरीय अधिकारियों की अनुपस्थिति में आमसभा नहीं किए जाएंगे ।सबसे दुर्भाग्य जनक बात यह है कि अपने मनमानी रवैया व अफसरशाही के अहंकारी तेवर के कारण वरीय अधिकारी अधिकांश आम सभा में उपस्थित नहीं हुए ।जिस कारण नवादा जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित 12 में से 8आम सभाओं को पहले दिन ही स्थगित कर देना पड़ा । कौवाकोल प्रखंड सहित कई स्थानों पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि अफसरशाही बेलगाम हो चुकी है। वरीय अधिकारी अपने मनमानी रवैया के कारण आम सभा में समय पर नहीं आ कर ग्रामीणों को अपमानित कर रहे हैं। अधिकारियों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को इन अधिकारियों की मनमानी रवैया की सूचना देते हुए आम सभा में उपस्थित नहीं होने वाले अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ।नागरिकों का आरोप है कि इन अधिकारियों ने डीएम के आदेश को ठेंगा दिखाया है ।जो अपने आप में गंभीर मामला है । हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश-स्मृति की शादी टली, पलक मुच्छल ने परिवार से जुड़ी ‘मुश्किलों’ का किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, जो 23 नवंबर को होने वाली थी, अचानक पोस्टपोन कर दी...
spot_img

Latest Stories

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...

कौन हैं सोनम वांगचुक? जिनकी NSA के तहत हिरासत केंद्र सरकार ने की रद्द, जानिए क्यों लिया गया था हिरासत में

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार ने सामाजिक कार्यकर्ता और...