back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी पर 6 मामले गया में दर्ज, इसी सीट से भरा नामांकन; जानें उनके हलफनामे से जुड़ी जानकारी

Jitan Ram Manjhi: जीतन राम मांझी पर गया जिले के अलग अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गया लोकसभा सीट से 28 मार्च 2024 को नामांकन सबमिट कर दिया है। इस सीट से आरजेडी के कुमार सर्वजीत उनके प्रतिद्वंदी हैं। जीतन राम मांझी के शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 49 हजार रूपए नगदी और कुल 25 लाख की संपत्ति है, जिसमे 13 लाख 50 हजार का उनका पुश्तैनी घर भी शामिल है।

जीतन राम मांझी पर गया जिले के अलग अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं

जीतन राम मांझी पर गया जिले के अलग अलग थानों में 6 मामले दर्ज हैं। उन पर कोतवाली थाना में 3 मामले, बुनियादगंज में 1, बेलागंज में 1, इ्रमामगंज में 1 मामला दर्ज है। गया कोर्ट में ये सब मामले चल रहे हैं।

हलफनामे के अनुसार उनके पास एक डीडीबीएल गन भी है

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा सबमिट किये गए हलफनामे के अनुसार उनके पास 50 हजार की कीमत की एंबेसडर कार और 4 लाख रूपए की स्कार्पियो है। उनके पास दो गाय भी है। हलफनामे के अनुसार उनके पास एक डीडीबीएल गन भी है। उनकी पत्नी के पास 45 हजार नगदी, 4,54,500 रुपये की ज्वैलरी और बैंक में डिपाजिट 38,810.78 रुपये है।

बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी HAM NDA का हिस्सा है

बिहार में जीतन राम मांझी की पार्टी HAM NDA का हिस्सा है। राज्य में इंडिया गठबंधन के साथ NDA का कड़ा मुकाबला है। भाजपा ने बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी तैयारी की है। बीजेपी के बड़े नेताओं ने बिहार के कई दौरे किये थे और अपने मुद्दे राज्य की जनता के सम्मुख रखे थे। वहीं इंडिया गठबंधन ने भी अपने मुद्दे खुलकर बिहार की जनता के सामने रखे थे। अब जल्द ही लोकसभा चुनाव हो जायेंगे, जिसके परिणाम बताएंगे कि कौनसी पार्टी अपने मुद्दे सही से जनता के सामने रखने में सफल रहे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हाल में ही इंडिया गठबंधन से NDA में शामिल हुए हैं। बिहार में कौनसी पार्टी जीत दर्ज करेगी यह तो आने वाले चुनावों के परिणाम ही बता देंगे। लेकिन नीतीश कुमार के फिर से NDA में आ जाने के बाद बिहार में लोकसभा के चुनाव में घमासान होने की संभावना है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kanthi Dakshin Seat: लगातार दूसरी बार BJP के खाते में जाएगी यह सीट या बदलाव की बहेगी बयार? जानिए सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Kanthi Dakshin Seat पश्चिम बंगाल की 294 सीटों में शामिल है और इसे राज्य का 216वां निर्वाचन क्षेत्र माना जाता है।...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵