गुरु पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, किया गुरु पूजन
गुरु पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, किया गुरु पूजन

गुरु पूर्णिमा के मौके पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, किया गुरु पूजन

बेगूसराय, 05 जुलाई (हि.स.)। गुरु पूर्णिमा के पावन मौके पर रविवार को तमाम गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सबसे अधिक भीड़ उत्तरवाहिनी गंगा तट सिमरिया घाट पर जुटी। जहां अहले सुबह से ही लोग गंगा स्नान करने के बाद दान एवं गुरु पूजन में लगे हुए थे। यहां 50 हजार से भी अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद सर्वमंगला सिद्धाश्रम समेत तमाम मठ और मंदिरों में गुरु पूजन किया। सिमरिया में अहले सुबह से ही बेगूसराय के अलावा दरभंगा, समस्तीपुर, मधुबनी, लखीसराय, शेखपुरा, जमुई, नवादा समेत अन्य जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं ने स्नान और पूजा किया। इस दौरान बड़ी संख्या मगध क्षेत्र से आने वाले महिला एवं पुरुष भगतों ने गंगा पूजन के बाद अपने भगतई को सिद्धि प्रदान किया। ढ़ोल और मांजर के साथ जुटे पुजारियों ने अपने तंत्र-मंत्र के सहारे साधना सिद्धि को सफल किया। इस दौरान मुंडन कराने के लिए भी लोगों की बड़ी भीड़ जुटी तथा सैकड़ों मुंडन संस्कार संपन्न कराए गए। इधर, गुरु पूर्णिमा को लेकर सर्वमंगला सिद्धाश्रम में विशेष हवन का आयोजन किया गया। जहां सर्वमंगला के संस्थापक स्वामी चिदात्मन जी महाराज के नेतृत्व में हवन के बाद गुरु पूजन का आयोजन किया गया। मौके पर चिदात्मन जी ने गुरु पूजन और गंगा के महत्व पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने कहा कि समय सबसे बड़ा बलवान विविध उपमा युक्त है। समयानुसार परिस्थिति विशेष में अपने आप को ढ़ालना कलानतर्गत आता है। वर्तमान परिवेश और परिस्थिति के अनुसार सत्य सनातन वैदिक परम्परानुसार सिद्धाश्रम में पैंतालिस वर्षो से गुरु पूर्णिमा (आषाढ़ पूर्णिमा) के अवसर पर त्रिदिवसीय संगोष्ठी का विशेष कार्यक्रम सम्पादित होता आ रहा था। लेकिन इस वर्ष वैश्विक संकट और राष्ट्रीय परिस्थिति को देखते हुए सर्व मंगला सिद्धाश्रम द्वारा यह विशेष आयोजन स्थगित कर दिया गया। चिदात्मन जी ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पूर्णता के प्रत्यावर्तन का महोत्सव है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in