back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, March 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bihar News: कटिहार में गंगा ने चार मासूमों को लीला, नहाने गए 10 बच्चों में चार की डूबने से मौत

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत काढ़ागोला गंगा घाट पर नहाने के क्रम में सोमवार को डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई।

कटिहार, हिन्दुस्थान समाचार। बिहार के कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत काढ़ागोला गंगा घाट पर नहाने के क्रम में सोमवार को डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से सभी मृतक बच्चों की शव नदी से निकाल कर परिजनों को सौंप दिया गया है। सभी मृतक बच्चे कोढ़ा थाना क्षेत्र के खैरिया के रहने वाले थे।

10 बच्चे नहाने गए थे गंगा घाट

इस संदर्भ में घटना स्थल पर मौजूद खैरिया निवासी नीतीश कुमार ने बताया कि सोमवार की पहली सोमवारी को लेकर खैरिया गांव से दस बच्चे गंगा स्नान के लिए काढ़ागोला गंगा घाट आये थे। गहरे पानी में जाने की वजह से छह बच्चे डूबने लगे। स्थानीय लोगों की मदद से दो बच्चों को बचा लिया गया। जबकि इस हादसे में चार बच्चे शिवम कुमार (15वर्ष) पिता तरुण दास, मोहन कुमार (18वर्ष) पिता रतन दस, पप्पू कुमार (16वर्ष( माता पांचाली देवी तथा हर्ष कुमार (14वर्ष) पिता संजय दास की मौत हो गई। घटना स्थल पर बरारी थाना पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Share Market: जंग के तनाव से शेयर बाजार में गिरावट, Sensex 365 अंक टूटा, Nifty भी 100 अंक से ज्यादा फिसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार...

Delhi New LG: कौन हैं तरणजीत सिंह संधू? जिन्हें मिली दिल्ली के नए उपराज्यपाल की जिम्मेदारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिल्ली में उपराज्यपाल पद पर...