eid-celebrated-in-the-district-in-a-cheerful-manner
eid-celebrated-in-the-district-in-a-cheerful-manner

जिले में हर्षोल्लास पूर्वक घर मे ही मनायी गयी ईद

सहरसा,14 मई (हि.स.)। कोरोना संक्रमण को लेकर पूरे राज्य में लागू लॉकडाउन के बीच ईद का त्योहार शुक्रवार को शहरी क्षेत्र में धूमधाम से अपने घरों पर मनाया गया। इस बार भी कोरोना संक्रमण एवं लॉक डाउन के कारण ईद में विशेष रौनक दिखाई नहीं दिया। मुस्लिम भाइयों ने एक दिन पहले ही ईद के त्योहार की पूरी तैयारियां कर ली थी। शुक्रवार की सुबह सभी मुस्लिम भाइ तैयार होकर अपने घर में ही शारीरिक दूरी बनाते हुए ईद की नमाज अदा की।नमाज अदा करने के बाद मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी एवं घर में बनी मिठाइयां अन्य पकवान खाए। ईद के मौके पर बच्चों ने नए कपड़े पहने एवं एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। लोगों ने घर पर रहकर ही ईद के त्योहार की खुशियां आपसी भाईचारे के साथ मनाया। कोरोना के संक्रमण व सरकार के निर्देशों का पालन बखूबी निभाया गया। बाजारों में भी चहल-पहल कम रही एवं लोगों ने कम खरीदारी की। ईद के मौके पर भासपा जिलाध्यक्ष मंसूर आलम ने लोगों को बधाई देते कहा कि सभी भाईयों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते ईद की नमाज घरों से ही अदा किया है। साथ ही कोरोना की चुनौती से जल्द पार पाने व सुरक्षित रहने के लिए मन्नत मांगी है। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई मिल जुलकर इस पर्व को शानदार भाईचारे के साथ मनाते आये हैं। इस कोरोना महामारी से बचने के मुल मंत्र को देखते हुए सोशल डिसटेंडिग का ख्याल रखते हुए उसी जोश एवं खरोश के साथ आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए ईद की बधाई देते हैंं।हम फिर वही जोश खरोश से ईद मिलन कर खुशी से इसे मनायेंगे। उन्होंने कहा कि खुशियों का यह पर्व सामाजिक एकता को मजबूत करने के साथ ही आपसी भाईचारे की भावना को भी बढ़ाता है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in