back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

लापरवाही के चलते दो महिलाओं की राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मौत, रेल पटरी को पार करने दौरान गई जान

Bihar News: बरौनी-कटिहार रेलखंड पर बेगूसराय स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई।

बेगूसराय, हि.स.। बरौनी-कटिहार रेलखंड पर बेगूसराय स्टेशन के समीप शुक्रवार को रेल लाइन पार करने के दौरान ट्रेन से कटकर दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिला नगर थाना क्षेत्र के गाछी टोला निवासी नवल किशोर महतो की पत्नी विद्या देवी एवं युगल महतो की पत्नी फूलो देवी बताई जा रही है।

गंगा स्नान एवं ऋषि कुंड में नहाकर जा रहीं थी घर

बताया जा रहा है कि पावर हाउस रोड निवासी नलकूप विभाग से अवकाश प्राप्त कर्मी फूलो देवी एवं बिजली विभाग से अवकाश प्राप्त कर्मी विद्या देवी शुक्रवार को गंगा स्नान एवं ऋषि कुंड में नहाकर मुंगेर जाने हेतु घर से निकली थी। शुक्रवार की सुबह में दोनों को तिलरथ-जमालपुर डीएमयू ट्रेन से जाना था। दोनों ही एक साथ माल गोदाम के समीप प्लेटफार्म नंबर एक से दो की ओर रेलवे लाइन पार कर जा रही थी।

राजधानी की चपेट में आने से हुआ हादसा

इसी दौरान डाउन लाइन पर बरौनी की ओर से आ रही राजधानी एक्सप्रेस के चपेट में दोनों आ गई। घटना के बाद प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोग दौड़े, लेकिन किसी की हिम्मत नहीं जाने की नहीं हुई। इसके बाद स्टेशन प्रबंधन को सूचित किया गया। दोनों के कटने की सूचना मिलते ही पहुंचे स्थानीय लोग शव को लेकर उन दोनों के घर चले गए । जीआरपी थाना प्रभारी अखिलेश्वर शर्मा ने बताया कि डाउन लाइन पर दो महिलाओं के कटने की सूचना मिली थी। जब वहां पहुंचे तो शव नहीं था। स्टेशन डायरी अंकित कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...