driver-dies-after-being-hit-by-tractor-a-worker-injured
driver-dies-after-being-hit-by-tractor-a-worker-injured

ट्रैक्टर की चपेट में आने से चालक की मौत, एक मजदूर जख्मी

बिहारशरीफ, 27मई (हि.स.)| इस्लामपूर थानाक्षेत्र के जैतीपुर मोड़ के समीप गुरुवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया जिसमें चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया| जिससे चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी| वही एक मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया| घटना की सूचना पाकर ग्रामीणों ने जख्मी को ईलाज के लिए स्थानीय क्लिनिक में भर्ती कराया| मृतक के परिजनों ने घटना से आक्रोशित होकर इस्लामपुर -बिहारशरीफ मार्ग को जाम कर दिया| घटना की सूचना इस्लामपुर थाना पुलिस को दी गयी| इस्लामपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक की पहचान जैतीपूर गाँव निवासी राजवंश रविदास के रूप में की गयी है| वही जख्मी की पहचान उसी थानाक्षेत्र के राजबल्लभ प्रसाद के रूप में की गयी है| मृतक के परिजन शव को सड़क पर रखकर चार घंटे तक जाम लगा दिया| काफी मशक्कत के बाद थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी के सहयोग से मुआवजे की राशि दिलाये जाने के पश्चात सड़क जाम हटाया जा सका और पुलिस शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है| हिन्दुस्थान समाचार/ प्रमोद/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in