back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दहेजदानवो ने विवाहिता जागृति को मौत के घाट उतार जलाई लाश, प्राथमिकी दर्ज

नवादा 25 मार्च (हि स)। बिहार के नवादा में दहेज दानवों ने नगर थाने के बस स्टैंड न-3 मोहल्ले में विवाहिता की हत्या कर सबूत मिटाने के लिए लाश को जला दी । मृतका के पिता ने बताया कि हम अपनी बेटी जागृति की शादी वर्ष 2016 में नवादा शहर के तीन नम्बर बस स्टैंड निवासी अर्जुन साव के बेटा सनिश कुमार के साथ किया था। मेरी बेटी को उसके ससुराल वाले दहेज और कार नहीं दिए जाने के लिये कथित रूप से परेशान कर रहे थे। इसे लेकर कई बार ससुराल पक्ष के लोगों से समझौता भी हुआ। परिजनों ने आरोप लगाया कि गुरुवार को सुनियोजित तरीके से मेरी बेटी को मौत के घाट उतार दिया और शव का बिना हमलोग को कोई जानकारी दिए दाहसंस्कार कर दिया है। वहीं मृतक के पिता नारदीगंज के निवासी दिलीप साव ने नगर थाना में इसकी शिकायत दर्ज करायी है।परिजनों का आरोप है की दहेज को लेकर ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहा था।आखिरकार में इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है. परिजनों का आरोप है कि महज 15 किलोमीटर की दूरी पर रहने के बावजूद मरने की सूचना नही ढ़ी।जिससे साफ जाहिर है कि अहले सुबह हत्या कर लाश जला दी। पड़ोसियों की सूचना पर नवादा पहुंचकर थाने में मामला दर्ज कराया। पति सहित सभी परिजन फरार बताए जाते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन

Advertisementspot_img

Also Read:

दैव परंपरा पर मज़ाक के आरोप में रणवीर सिंह के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं। गोवा में आयोजित इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...

भारत में जल्द आएगी Chery iCar V23 इलेक्ट्रिक SUV, 500Km रेंज के साथ Thar को देगी कड़ी टक्कर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बाजार...

इस हफ्ते OTT पर आएगी कई बड़ी फिल्में और सीरीज, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इन दोनों सिनेमाघरों में फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵