dm39s-effort-averted-oxygen-crisis-in-munger-civil-surgeon
dm39s-effort-averted-oxygen-crisis-in-munger-civil-surgeon

डीएम के प्रयास से मुंगेर में ऑक्सीजन संकट टला:सिविल सर्जन

मुंगेर, 23 अप्रैल (हि.स.)।सिविल सर्जन डॉ. हरेन्द्र कुमार आलोक ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन संकट को मुंगेर की जिलाधिकारी रचना पटिल के त्वरित प्रयास से दूर कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि 22 अप्रैल को मुंगेर में ऑक्सीजन संकट पैदा हो गया था। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर मुंगेर की जिलाधिकारी ने भागलपुर के जिलाधिकारी से बात की और ऑक्सीजन आपूर्ति को सुनिश्चित कराया गया। इस बीच, जमालपुर के कांग्रेस विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को ई-मेल भेजकर मुंगेर जिले में अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की शिकायत की है।उन्होंने कहा है कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ बढ़ रहा है। सरकार अविलंब मुंगेर जिले में ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करे। हिन्दुस्थान समाचार /श्रीकृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in