dm-inaugurates-digital-x-ray-at-sadar-hospital
dm-inaugurates-digital-x-ray-at-sadar-hospital

सदर अस्पताल में डीएम ने डिजिटल एक्सरे का किया उद्घाटन

सहरसा,08 फरवरी(हि.स.)। सदर अस्पताल परिसर में राज्य स्वास्थ समिति द्वारा मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उदेश्य से सोमवार को आधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन सोमवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने किया। जिलाधिकारी ने बताया स्वास्थ्य विभाग जनता के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए सतत प्रयत्नशील है। उन्होंने बताया अब सदर अस्पताल में ही मरीजों के लिए आधुनिक डिजिटल एक्स-रे की सुविधा बहाल कर दी गयी है।मरीजों को अब बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 6 घंटे में मरीजों को रिपोर्ट मिल जाऐगी। डीएम ने कहा जिला अस्पताल में हमारी कोशिश है मरीजों को सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जाय। मरीजों को कोई कठिनाई का सामना न करना पड़े तथा लोगों को निजी अस्पतालों जैसी सभी सुविधाएं मिले। आज से डिजिटल एक्सरे मशीन लगाकर आम लोगों की सुविधा के लिए कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। अस्पताल में आम लोगों के लिए एक्स-रे की सुविधा शुरू हो गई है। अब यहाँ आने वाले सभी मरीजों को एक्सरे की सेवा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि मरीजों को डॉ. द्वारा जांच के दौरान अगर एक्स-रे लिखा जाऐगा तो संबंधित मरीजों की एक्स-रे रिपोर्ट 6 घंटे में दे दी जाऐगी। यह पीपीपी मोड के द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह एक अच्छी शुरुआत है और इससे मरीजों को सुविधा होगी। उन्होंने वहां पर मौजूद कर्मियों से डिजिटल एक्सरे संबंधित जानकारियां भी ली तथा संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in