back to top
27.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोजपुर में पंचायत चुनाव की तैयारियों को पूरा करने को ले डीएम ने की बैठक

आरा,29 जून(हि. स)।भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियो के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक की और कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि पंचायत चुनाव की सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली जाय। पंचायत चुनाव की तैयारियों के निमित्त कोषांगों का गठन भी कर लेने का निर्देश दिया गया है । .सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को यह निर्देश दिया गया कि सभी दावा व आपत्तियों का निष्पादन भी कर लें। डिस्पैच सेंटर हेतु स्थल चिन्ह्ति करने का निर्देश सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को दिया गया है । नल जल योजना को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी तरारी, पीरो एवं अगिआंव को निर्देश दिया गया कि नल जल योजना में किसी कारण से कार्य अपूर्ण है तो उसको अविलंब पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाय। शिक्षक नियोजन को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि शिक्षक नियोजन से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास सुरक्षित रखेंगे। वर्षा मापक यंत्र को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि सभी प्रखंडों में वर्षा मापक यंत्र लगा हुआ है जिसमें प्रतिदिन 8.30 बजे वर्षा की मात्रा रिकार्ड किया जाना है। इस संबंध में सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिया कि किसान सलाहकार के माध्यम से प्रतिदिन वर्षा का माप ससमय कराना सुनिश्चित करेंगे । साथ ही यह भी निर्देश दिया कि सभी पंचायतों में वर्षा मापक यंत्र लगाया जाना है इसलिए सभी पंचायतों में जगह भी चिन्हित कर लिया जाय। 82 पंचायतों में जन्म,मृत्यु का निबंधन नहीं किया जा रहा है । जिलाधिकारी द्वारा सभी विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जन्म,मृत्यु का निबंधन का कार्य सभी पंचायतों में प्रारंभ कराना सुनिश्चित करेंगे।मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना को लेकर भोजपुर के जिला परिवहन पदाधिकारी ने जिलाधिकारी को बताया कि 8 वें चरण की प्रक्रिया दिनांक 25.06.2021 को पूर्ण हो चुका है। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि 8 वें चरण में प्राप्त आवेदनों के आलोक में नियमानुसार वाहनों की खरीदारी करें। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

सरकारी पैसे के दुरुपयोग का देखिए नमूना: मंत्री संजय सिंह के कैलेंडर पर RJD का हमला, पूछा- विभाग का है या निजी?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने Sanjay Singh पर गंभीर आरोप लगाए हैं।...
spot_img

Latest Stories

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵