District Magistrate inspected Chief Minister Micro and Small Scale Cluster Development Scheme
District Magistrate inspected Chief Minister Micro and Small Scale Cluster Development Scheme

जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग कलस्टर विकास योजना का किया निरीक्षण

मोतिहारी, 02 जनवरी (हि. स.)। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने मुख्यमंत्री सूक्ष्म एवं लघु उद्योग कलस्टर विकास योजना का निरीक्षण शनिवार को जिले के अधिकारियों की टीम के साथ किया। जिलाधिकारी ने बंजरिया प्रखंड स्थित चम्पारण सेनेटरी पैड चैलाहाँ एवं मनीषा होजरी रघुनाथपुर में निर्माण हो रहे गंजी , जांघिया , लोअर टी-शर्ट , मास्क इत्यादि के निर्माण कार्य का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। साथ ही प्रवासी मजदूर भाइयों से बातचीत कर जानकारी ली। जिलाधिकारी को उन्होंने विस्तार पूर्वक जानकारी दी और बताया कि यहां रोजगार मिल जाने से उनकी माली हालत में तो सुधार हुआ ही साथ ही आर्थिक दृष्टिकोण से भी वे सबल हो रहे हैं। उक्त निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त , श्रम अधीक्षक , महाप्रबंधक उद्योग , सहायक योजना पदाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in