back to top
27.4 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बिहार में हार के बाद कांग्रेस पर बढ़ा दबाव, इंडिया गठबंधन के भविष्य पर संकट, ‘एकला चलो’ की उठी मांग

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस पर राजद के साथ गठबंधन खत्म कर अकेले चुनाव लड़ने का दबाव बढ़ गया है। हालांकि, पार्टी जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहती।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस पर दबाव बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ गठबंधन खत्म करने की जरूरत है, क्योंकि इससे पार्टी का संगठन और वोट बैंक प्रभावित हो रहा है। हालांकि, कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व फिलहाल इंडिया गठबंधन के व्यापक असर को देखते हुए जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहता। हार के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में हुई समीक्षा बैठक में लगभग सभी प्रदेश नेताओं ने गठबंधन खत्म करने की वकालत की। उनका तर्क है कि बिहार में पार्टी को मजबूत बनाने और खुद पर खड़ा होने के लिए यह कदम जरूरी है।

कांग्रेस में एकला चलो की मांग तेज

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राजद के साथ गठबंधन से पार्टी को नुकसान हुआ है। उनका दावा है कि गठबंधन में कांग्रेस को कोई जाति खास वोट नहीं दे रही है, जबकि मुस्लिम वोट बैंक एआईएमआईएम की ओर जा रहा है। किशोर कुमार झा समेत कई वरिष्ठ नेता लंबे समय से “एकला चलो” रणनीति की मांग कर रहे हैं। उनका तर्क है कि राजद के साथ गठबंधन में कांग्रेस को कुछ हासिल नहीं हुआ है। इसलिए पार्टी को अपने दम पर खड़ा होकर पूरे प्रदेश में संगठन मजबूत करते हुए अकेले चुनाव लड़ना चाहिए।

इंडिया गठबंधन की एकजुटता को लेकर बड़ी चुनौती

बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के सामने इंडिया गठबंधन की एकजुटता को लेकर बड़ी चुनौती है। हालांकि पार्टी के रणनीतिकार मानते हैं कि जल्दबाजी में कोई एकतरफा फैसला लेना सही नहीं होगा। कांग्रेस की हर रणनीति का सीधे असर इंडिया गठबंधन पर पड़ेगा, क्योंकि राजद इस गठबंधन का अहम घटक दल है। इसलिए पार्टी का फोकस सोच-समझकर निर्णय लेने और गठबंधन की मजबूती बनाए रखने पर है।

गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस पहले ही इंडिया गठबंधन से किनारा कर “एकला चलो” का रास्ता अपना चुकी है। मुंबई महानगरपालिका चुनाव में महाविकास अघाड़ी के घटक दल आमने-सामने हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने सपा पर दबाव बनाने के लिए अकेले स्थानीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है, जबकि झारखंड में भी हालात पूरी तरह संतोषजनक नहीं हैं। तमिलनाडु में डीएमके और केरल में यूडीएफ के साथ कांग्रेस पहले से ही गठबंधन में है। इन सबके बीच इंडिया गठबंधन की मौजूदगी कमजोर नजर आ रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता पोर्ट (Kolkata Port) की सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है क्योंकि यहां चौतरफा...
spot_img

Latest Stories

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵