भभुआ,30 जून(हि.स.)। कैमूर में हुए सड़क हादसे में बुुुधवार को बेटी की मौत हो गई जबकि सास और दामाद घायल हो गए।दोनों घायलों का कुदरा पीएचसी में इलाज चल रहा है।तीनों बाइक से घर जा रहे थे।यह हादसा जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के लालापुर आरओबी के पास बुधवार को हुआ।जब अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार बेटी, सास और दामाद को रौंद दिया। पति अपनी सास व पत्नी को मां मुंडेश्वरी धाम से लेकर अपनी ससुराल रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के चौबे बहुआरा गांव जा रहा था। मृतका प्रियांशु देवी बड़हरी गांव की रहनेवाली थी। घटना के बारे में बताया जाता है कि रोहतास जिला के करगहर थाना के बड़हरी गांव निवासी अंशु गुप्ता अपनी पत्नी प्रियांशु देवी व सास चौबे बहुआरा के प्रभा देवी को एक बाइक पर बैठाकर मुंडेश्वरी धाम घुमाने ले गया था। मुंडेश्वरी से वापस लौटकर वह अपनी सास को छोड़ने के लिए ससुराल चौबे के बहुआरा जा रहा था।इसी दौरान रास्ते में कुदरा-परसथुआं सड़क पर लालापुर आरओबी के पास परसथुआं की तरफ से आ रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर से उसके चालक ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे घटनास्थल पर ही प्रियांशु देवी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने प्रियांशु देवी को मृत घोषित कर दिया। हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/चंदा




