cucc-ncc-cadets-awarded-to-governor
cucc-ncc-cadets-awarded-to-governor

सीयुसीबी की एनसीसी कैडेट्स कृतिका राज्यपाल से सम्मानित

गया, 07 फरवरी (हि.स.) दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) की एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) कैडेट कृतिका सिंह को राज्यपाल फागू चौहान ने सम्मानित किया। जन संपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मो मुदस्सीर आलम ने बताया कि कृतिका विश्वविद्यालय की बीए-बीएड (पंचम सत्र) की छात्रा हैं। उन्हें गणतंत्र दिवस कैंप 2021 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरुस्कृत किया गया है।उन्होंने बताया कि कृतिका सिंह ने सीयूएसबी के शिक्षा पीठ की सहायक प्राध्यापिका सह एनसीसी एसोसिएट नोडल ऑफिसर (एएनओ) डॉ. प्रज्ञा गुप्ता के नेतृत्व में उक्त कैंप में भाग ली थी। कृतिकाा के पुरुस्कृत होने पर कुलपति प्रोफेसर हरिश्चंद्र सिंह राठौर, कुलसचिव कर्नल राजीव कुमार सिंह के साथ-साथ छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर आतीश पराशर, अधिष्ठाता शिक्षक शिक्षा विभाग प्रोफेसर कौशल किशोर आदि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कृतिका की सराहना करते हुए डॉ प्रज्ञा गुप्ता ने बताया कि राजभवन में गणतंत्र दिवस परेड कैंप से लौटे कैडेट्स के एटहोम कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स तथा प्रत्येक ग्रुप के सर्वश्रेष्ठ कैडेट्स को पुरस्कृत किया हैI सीयूएसबी की कैडेट कृतिका सिंह को सर्वश्रेष्ठ सीनियर विंग गया ग्रुप के लिए पुरस्कृत किया गयाI वहीं दूसरी तरफ उनके साथ ग्रुप में शामिल भभुआ कॉलेज, भभुआ की निभा कुमारी को गणतंत्र दिवस कैंप में हिस्सा लेने के लिए पुरस्कृत किया गयाI दोनों ही छात्राओं ने अपने संस्थानों के साथ - साथ गया ग्रुप का भी नाम रोशन कियाI डॉ० गुप्ता ने कहा कि कृतिका सिंह ने वर्षभर सर्वाधिक ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लिया और अनेक पुरस्कार भी अपने नाम की है। जिसमें स्वरचित कविता पाठ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, वादविवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान एवं एनईपी प्रेजेंटेशन प्रथम स्थान आदि शामिल है। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि एनसीसी युवाओं में देश प्रेम, अनुशासन, समता एवं सामाजिक सहयोग, परिश्रम, ईमानदारी आदि गुणों को विकसित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। इस अवसर पर राजभवन में उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद एवं रेणु देवी, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री नीरज कुमार, कला संस्कृति एवं युवा विभाग के प्रधान सचिव रवि मनु भाई परमार राज्यपाल के सचिव रॉबर्ट एल चौथयू तथा अपर महानिदेशक एनसीसी बिहार एवं झारखंड निदेशालय मेजर जनरल एम इंद्र बालन सहित एसीसी के अनेक उच्च अधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज कुमार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in