back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोजपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़ी भक्तों की भीड़

-सिद्धनाथ मन्दिर में जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के साथ हुई पूजा अर्चना आरा,11 मार्च (हि.स.)।महाशिवरात्रि के अवसर पर भोजपुर जिले के विभिन्न इलाकों में स्थित शिवालयों में श्रद्धालुओं और भक्तो की भारी भीड़ रही।गुरुवार की अहले सुबह से लेकर दोपहर तक जिले में शिवालयों और प्रमुख मन्दिरो में भक्त पूजा अर्चना को लेकर पहुंचे हुए थे। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि को मनाए जा रहे महाशिवरात्रि पर भक्तो ने शिवालयों में पहुंच कर श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना किया।जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी किये। आरा के अति प्राचीन और रामायण कालीन सिद्धनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ से आसपास के इलाकों में मेला जैसा दृश्य बना हुआ था।।यहां भक्त भांग,धतूरे,बेलपत्र,दूध,गंगाजल के साथ भोले नाथ का पूजा अर्चना करने पहुंचे तो जलाभिषेक और रुद्राभिषेक भी किया। भगवान शिव और माता पार्वती के साथ साथ उनके द्वारपाल नन्दी जी की भी भक्तो ने पूजा की और आशीर्वाद मांगा। आरा के महादेवा स्थित बुढ़वा महादेव मंदिर में भी शिवरात्रि पर भक्तों का सैलाब उमड़ा। महिलाएं, पुरुषों, बच्चे, बच्चियों और बुजुर्गों की भीड़ से मन्दिर खचाखच भरे हुए थे।बड़ी संख्या में युवतियों ने भी शिवालय पहुंचकर शिव पार्वती की पूजा की। भोजपुर के अति प्राचीन और वाणासुर की नगरी शोणितपुर में स्थित शिवालय में भी दूर दराज से भक्त पहुंचे और भोलेनाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना किया। जिले के उदवंत नगर प्रखण्ड स्थित गड़हा शिव मन्दिर में भी बड़ी संख्या मे भक्तो ने पूजा अर्चना की। जिले के कुंडेश्वर धाम में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तों ने शिव पार्वती की पूजा की,जल चढ़ाएं और आशीर्वाद लिया। भोजपुर जिले के गांव गांव में स्थित शिवालयों में शिवरात्रि पर पूजा अर्चना,जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करने को ले दिन भर भारी भीड़ उमड़ी रही। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Advertisementspot_img

Also Read:

Maha Shivaratri 2026: संतान सुख की कामना है? आज महाशिवरात्रि के दिन ये काम करने से पूरी हो सकती है मनोकामना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन दंपतियों...
spot_img

Latest Stories

Astro Today 24 March 2026: मीन राशि -आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, इनकम में बढ़ोतरी होगी

धन लाभ: आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरीपेशा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵