cpi-strike-on-june-3-to-extend-the-tenure-of-the-panchayat-election
cpi-strike-on-june-3-to-extend-the-tenure-of-the-panchayat-election

पंचायत चुनाव कार्यकाल बढ़ाने को लेकर 3 जून को सीपीआई का धरना

सहरसा,28 मई(हि.स.)।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी सहरसा कार्यसमिति की जूम बैठक शुक्रवार को जिला कार्यसमिति सदस्य एवं रायपुरा पंचायत के वर्तमान मुखिया कामरेड राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य पार्टी के फैसला के आलोक में 03 जून 2021 को सभी प्रखंड मुख्यालय पर पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल को आगामी पंचायत चुनाव होने तक बढ़ाने हेतु धरना देने का फैसला लिया गया। कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य सचिव मंडल के सदस्य कॉमरेड ओम प्रकाश नारायण ने कहा कि अगर समय रहते निर्णय लिया जाता तो कोरोना की दूसरी लहर के पहले ही ग्राम पंचायत चुनाव संपन्न हो जाता। चुनाव समय सीमा के अंदर नहीं कराया जाना सरकार एवं राज्य निर्वाचन आयोग की विफलता है।चुनाव टाल कर पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों के अधिकारों की नौकरशाही को सुपुर्दगी गांधीजी के ग्राम स्वराज के सपनों और संविधान की आत्मा से विश्वासघात होगा। कमजोर वर्ग का निःशक्तिकरण होगा। सूबे में दबंग सामंती तत्वों और अफसरशाही को गठजोड़ बनाकर विकास योजनाओं की राशि की बंदरबांट का शुभ अवसर प्रदान करना एवम संगठित भ्रष्ट्राचार बढ़ावा देना होगा।अर्थात सभी दृष्टि से एक घातक प्रतिगामी कदम होगा। उन्होंने कहा कि बगल के राज झारखंड इसका सबसे सटीक उदाहरण है की वहां चुनाव नहीं होने की स्थिति में पंचायती राज प्रतिनिधियों के कार्यकाल को बढ़ाया गया।भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अपने तमाम इकाइयों कार्यकर्ताओं समर्थकों एवं आम जनता की अपील करती है कि पंचायत राज प्रतिनिधियों के कार्यकाल को 06 महीना बढ़ाने के लिए सहरसा जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों पर जन कार्रवाई धरना प्रदर्शन कर पंचायत राज के अस्तित्व को कायम रखने के लिए सरकार पर दबाव बनावे। वर्चुअल बैठक में पार्टी के जिला मंत्री विजय कुमार यादव के आलावे जिला कार्यकारिणी के सदस्य उमेश चौधरी , केशरी कुमार, विनय कुमार वर्मा, उमेश पोद्दार ,अरुण कुमार सिंह ,शंकर कुमार ,चंद्रकांत मुखिया, परमानंद ठाकुर, प्रभु शर्मा,परमानंद ठाकुर, कृष्णा प्रसाद साह, सुधीर मिश्र, भूपेंद्र यादव आदि ने भाग लिया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in