country39s-loss-due-to-dynasty-nandkishore-yadav
country39s-loss-due-to-dynasty-nandkishore-yadav

वंशवाद की बेल से देश का नुक़सान : नंदकिशोर यादव

चीन का नाम जपना छोड़ें युवराज मोदी सरकार देश के दुश्मनों पर प्रहार भी करती है और उनका संहार भी पटना, 05 फरवरी (हि.स.)। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि कांग्रेस के युवराज जितना चीन का नाम जपते हैं, अगर उतना अपने देश का नाम लेते, तो उनका नाम भी देशभक्तों में शुमार हो जाता। लेकिन, पता नहीं, उन्हें पड़ोसी देश से प्यार है, या डर। पूर्व मंत्री यादव ने शुक्रवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार देश के दुश्मनों से प्यार नहीं, उन पर प्रहार करती है। उनका संहार करती है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के युवराज असल में विदेशी प्रेम ग्रसित हैं। सोच से लेकर संस्कार तक सब विदेशी ही हैं। इसलिए, जब वे देश में भी होते हैं, तो उनका मन विदेशी होटल और रेस्तरांओं में घूमते रहता है। ये देश की राजनीति के वैसे विद्यार्थी हैं, जो सशरीर कक्षा में होते हैं, पर उनका मन झरबेरियों और अमराइयों में अटका रहता है। यादव ने कहा कि 'वंशवाद की बेल' न राजनीति के लिए अच्छा है और न ही देश के लिए। ये परजीवी की तरह होते हैं, जो सिर्फ देश का नुक़सान पहुंचा सकते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in