back to top
20.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आरा में अनुदानित खाद्य वितरण एवं जनसमस्याओं के नियंत्रण कक्ष की हुई स्थापना

आरा,6 मई(हि. स)। वैश्वीक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर में बिहार राज्य के अनेक जिलों के साथ भोजपुर जिला में भी कोरोना पॉजिटिव मामले निरन्तर बढ़ रहे हैं। कोरोना महामारी की खराब होती जा रही स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार के आदेश के आलोक में भोजपुर जिले में भी अतिरिक्त प्रतिबंध लागू किए हैं। राज्य सरकार के आदेश के आलोक में आगामी 15 मई तक यह प्रतिबंध अनवरत लागू रहेगा। राज्य सरकार के आदेश के आलोक में सदर आरा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत लोगो के सहायतार्थ कोविड-19 के अंतर्गत दिए गए दिशानिर्देशों का अनुपालन के साथ साथ खाद्य एवं एनएफएसए योजना अंतर्गत अनुदानित खाद्यान्न वितरण का कार्य शुरू किया गया है। यही नहीं अनुमंडल कार्यालय सदर आरा से संबंधित रहने वाले लोगो की समस्याओं के समाधान के लिए अनुमंडल कार्यालय सदर आरा में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है ।इस नियंत्रण कक्ष की मॉनिटरिंग आरा सदर एसडीओ वैभव श्रीवास्तव करेंगे। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या 06182 248359 है। नियंत्रण कक्ष के संचालन को लेकर पूर्वाह्न 8:00 बजे से अपराह्न 10:00 बजे तक अलग-अलग पालियों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कर्मियों के द्वारा प्राप्त परिवादो को रजिस्टर में अंकित करते हुए दूरभाष एवं व्हाट्सएप के माध्यम से त्वरित गति से निदान कराया जाने का आदेश दिया गया है। जगदीशपुर और पीरो अनुमंडलों में स्थित सामुदायिक रसोई में भोजन करने को लेकर लोगो के आने जाने का सिलसिला शुरू हो गया है।अंचलाधिकारियों की देख रेख में प्रशासनिक स्तर पर स्थापित सामुदायिक रसोई से गरीबो को बड़ी राहत मिल रही है।इन रसोइयों में भोजन और पानी की व्यवस्था की गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Advertisementspot_img

Also Read:

अप्रैल महीने में जरूर खाएं ये सुपरफूड्स, सेहत रहेगी अच्छी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अप्रैल आते ही समझो गर्मियां पूरी तरह शुरू हो चुकी हैं। इस मौसम में कई बदलाव भी होते हैं जिनसे...
spot_img

Latest Stories

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Astro Today 5 April 2026: मकर राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...

Astro Today 5 April 2026: सिंह राशि -आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵