महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी सम्मानजनक सीटों के साथ चुनाव लड़ेगीः गोहिल
महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी सम्मानजनक सीटों के साथ चुनाव लड़ेगीः गोहिल

महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी सम्मानजनक सीटों के साथ चुनाव लड़ेगीः गोहिल

सदाकत आश्रम में हुई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक कांग्रेस घटक दलों के साथ मजबूती से चुनाव लड़ी तो बनेगी महागठबंधन की सरकार पटना, 09 जुलाई (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यसमिति की एक आवश्यक बैठक अपराह्न तीन बजे प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में गुरुवार को हुई। इसकी अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने की। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के बिहार प्रभारी शक्तिसिंह गोहिल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव डॉ. शकील अहमद खान, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज के अलावा कार्यसमिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए शक्तिसिंह गोहिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महागठबंधन के घटक दलों के साथ मजबूती से चुनाव लड़ेगी तो बिहार में महागठबंधन की सरकार बन सकती है। महागठबंधन में कांग्रेस पार्टी सम्मानजनक सीटों के साथ चुनाव में जायेगी। उन्होंने कार्यसमिति के सदस्यों से चुनाव के संबंध में अपने सुझाव प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव बीरेंद्र सिंह राठौर और अजय कपूर को सौंपने की बात कही। कार्यसमिति ने प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह धीरज के उस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन देते हुए निंदा की, जिसमें कहा गया कि केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर मनगढ़ंत आरोप लगार उन पर मुकदमे चलाने की धमकी दी और उनकी आवाज को बंद करने की कोशिश की गई है। प्रस्ताव में कहा गया है कि अगर केंद्र सरकार सोनिया गांधी और राहुल गांधी द्वारा उठाये गये मुद्दों के कारण उन पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित करने का प्रयास करेगी, तो कांग्रेस इसके खिलाफ सड़क पर उतर कर संघर्ष करेगी। विधान पार्षद प्रेमचंद्र मिश्र ने लद्दाख में गलवान घाटी में शहीद बिहार के पांच सहित देश के 20 सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश के लिए कुर्बानी देनेवाले शहीदों को हम शत-शत नमन करते हैं। बिहार में वज्रपात से अबतक 175 लोगों की मौत पर भी प्रदेश कांग्रेस ने शोक प्रगट किया। साथ ही राज्य सरकार से उनके परिवार को 10-10 लाख मुआवजे की मांग की। बिहार में कोरोना वायरस के कारण 100 लोगों की मृत्यु पर भी कांग्रेस पार्टी ने संवेदना प्रगट की। एक अन्य प्रस्ताव में बिहार के अष्टम अनुसूचि में मैथिली का स्थान होने पर भी राज्य के प्राथमिक एवं हाई स्कूल में मैथिली की पढ़ाई नहीं होने की कड़ी निंदा की गई और राज्य सरकार से तुरंत इस पर कार्रवाई की मांग की गई। विधायक राजेश कुमार द्वारा पेश प्रस्ताव वित्त रहित कॉलेजों को समय पर अनुदान, विकास मित्रों की सेवा नियमित करने एवं नियोजित शिक्षकों को समान कार्य के लिये समान वेतन की मांग पर भी कार्यसमिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। पूर्व विधायक लाल बाबू लाल ने कहा कि दलित एवं आदिवासियों को विधानसभा चुनाव में अधिक-अधिक सीटों का आवंटन किया जाये। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव डॉ. शकील अहमद खान ने कार्यसमिति में महत्वपूर्ण सुझाव दिये। कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अमिता भूषण, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधायक अमित कुमार टुन्ना, विनय वर्मा, पूनम पासवान, प्रदेश युवा काग्रेस अध्यक्ष गुंजन पटेल, ब्रजेश कुमार पाण्डेय, जया मिश्रा, मोतीलाल शर्मा, शकीलुर रहमान, प्रवीण सिंह कुशवाहा, प्रयाग प्रसाद सिंह कुशवाहा, अजय कुमार चैधरी ने भी सुझाव दिये। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in