back to top
22.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान, NDA में सीट बंटवारे के बाद लगी मुहर; क्या सामने होंगे पशुपति पारस?

Lok Sabha Election: लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चीफ और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने ऐलान कर दिया है कि वो अपने पिता की परंपरागत हाजीपुर सीट से ही चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राजनीतिक हलचाल तेज होती नजार आ रहीं है। NDA में सीट बंटवारे के बाद आज चिराग पसवान ने बड़ा ऐलान कर दिया है। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चीफ और जमुई से सांसद चिराग पासवान ने ऐलान कर दिया है कि वो अपने पिता की परंपरागत हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

मीडिया से खास बातचीत में पासवान ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारा लक्ष्य 400 पार का है। इसके लिए एनडीए में हमें पांच सीटें दी गई हैं। जिसपे प्रत्याशियों के नामों पर चर्चा चल रही है, कुछ नामों का सुझाव बिहार संसदीय बोर्ड द्वारा आया है उस पर भी चर्चा हुई है। इसके साथ हाजीपुर सीट से NDA के प्रत्याशी के रूप में मैं खुद चुनाव लड़ूंगा।

हाजीपुर सीट पर दावा ठोक सकते है चाचा भतीजा

गौरतलब है कि चिराग के इस फैसले से पहले उनके चाचा पशुपति पारस ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। इस दौरान पशुपति पारस ने बिहार में लोकसभा सीट शेयरिंग को लेकर NDA पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहें थे। लेकिन NDA ने लोकसभा सीट शेयरिंग के में पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं दी। और चिराग पासवान को 5 सीटें दे दी गई हैं। इससे नाराज पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्‍तीफा भी दे दिया है। अब इसके बाद अटकलें यह भी है कि पशुपति पारस महागठबंधन में भी शामिल हो सकते हैं। और हाजीपुर सीट पर अपना दावा ठोक सकते है। अब महागठबंधन के ऊपर निर्भर होगा कि वह हाजीपुर सीट पशुपति पारस को देता है कि नहीं।

NDA में सीट बंटवारे के बाद से नाराज थे पशुपति

बता दें कि हाजीपुर सीट से मौजूदा सांसद चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस हैं। पशुपति पासवान केंद्रीय मंत्री भी थे। NDA में सीट बंटवारे के बाद से पशुपति नाराज थे। उन्होंने मंगलवार को मोदी मंत्रिमंडल से अलग होने का फैसला लिया। पशुपति हाजीपुर से चुनाव लड़ने की जुगत में थे। लेकिन वह सीट उनके खाते में नहीं आई। इसके साथ बिहार में सीट बंटवारे में उन्हें चुनाव के लिए एक भी सीट नहीं मिली। अब देखना होगा कि पशुपति पारस का अगला कदम क्या होता है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...