सहरसा,19 मई (हि.स.)। नगर परिषद एवं वार्ड नंबर 17 में सीसीएसटी के सहयोग से बुधवार को मास्क का वितरण किया गया। वार्ड पार्षद विनय ठाकुर एवं किशोर न्याय परिषद सदस्य डॉ अरविंद कुमार झा ने कहा कि संक्रमण के दौर में मास्क का उपयोग बहुत जरूरी है।वहीं कोविड संक्रमण के इस दौर में लोगों के बीच बिना जज्बे के काम नहीं किया जा सकता है। चाइल्ड लाइन सब सेंटर महिषी की टीम मेम्बर आराधना कुमारी सत्तर कटैया के कई महादलित टोले में लगातार मास्क एवं साबुन का वितरण कर रहे हैं । बुधबार को सत्तर कटैया प्रखंड के लौकही में मास्क का वितरण किया। महादलितों के बीच जाकर चाइल्ड लाइन की टीम मेम्बर अराधना कुमारी ने बच्चों एवं महिलाओं को बढ़ते कोरोना संक्रमण के दौर में मास्क लगाने , बार-बार हाथ धोने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस दौर में बच्चों को संरक्षण की जरुरी है । संरक्षण मतलब सुरक्षा। उन्होंने स्थानीय लोगों को परवरिश योजना की भी जानकारी दी।मौके पर मौजूद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रणव कुमार सिंह ने कहा कि इसमें कोई संकोच नहीं है कि हमारे समुदाय में जागरूकता और शिक्षा की कमी है । मगर हम सभी मिलकर लोगों को मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग के बारे में बताएंगे। किशोर न्याय परिषद के सदस्य अरविंद कुमार झा ने लोगों को जागरूक करते कहा कि मास्क लगावें और बाहर से आने वाले लोगों से कुछ दिन दूरी बनाए रखें । थोड़ा भी कोरोना का लक्षण मालूम पड़े तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जांच करावें । अस्पताल में जांच की सभी सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है। इससे संक्रमण का भी खतरा कम होगा हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा





