chances-of-opening-of-karoo-museum-of-matsyagandha-campus-increased
chances-of-opening-of-karoo-museum-of-matsyagandha-campus-increased

मत्स्यगंधा परिसर के कारू संग्रहालय खुलने की संभावना बढ़ी

सहरसा,20 मार्च(हि.स.)। विगत दो वर्षो से बंद मत्स्यगंधा स्थित कारू संग्रहालय एक सप्ताह के अंदर खुलने की संभावना बढी है।सेवा निवृत्त बिग कमाण्डर सुरक्षा इंचार्ज बी.के.सिन्हा शनिवार को मत्स्यगंधा पहुँचे औऱ संग्रहालय का निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि एक सप्ताह के अंदर संग्रहालय आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।संग्रहालय के अध्यक्ष सुधीर कुमार यादव ने बताया कि संग्रहालय कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने के कारण बंद रहा लेकिन अब पुनः इसे खोला जाएगा। ज्ञात हो कि वर्ष 2004 में तत्कालिन कला संस्कृति मंत्री अशोक कुमार सिंह द्वारा 10 फरवरी को इस संग्रहालय का उद्घाटन किया गया था। जिसमें प्रो.अब्दुल गफूर द्वारा चारदिवारी का निर्माण कराया गया था। इस संग्रहालय में पुरातात्विक महत्व के अवशेष एवं कलाकृति, बोद्धकालीन सिक्के एवं प्रतिमा रखा गया था लेकिन इस संग्रहालय में चोरी हो जाने के कारण अब थोड़ी बहुत मिट्टी की प्रतिमा रखी हुई है।हालांकि संग्रहालय की सुरक्षा के लिए बगल मे पुलिस चौकी स्थापित कर पुलिस बल की तैनाती भी की गई है। विगत कुछ वर्षो से बंद संग्रहालय खंडहर में तब्दील हो गया है। जिसके चारो ओर बड़े बड़े पेड़ पौधे एवं जंगली घास उग आये हैं। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in