केंद्र भगत सिंह के सपनों को करना चाहती है चकनाचूर, इनके नापाक इरादों को रोकने की जरूरत: दीपांकर भट्टाचार्य

भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि आज फासीवादी ताकतें लोकतंत्र पर हावी है।
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य

बेगूसराय, हि.स.। भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा है कि आज फासीवादी ताकतें लोकतंत्र पर हावी है। संविधान को बदलने की साजिश की जा रही है, इसे रोकना होगा। इसके लिए युवाओं को बढ़-चढ़कर आगे आना होगा।

केंद्र सरकार भगत सिंह के सपनों को चकनाचूर करना चाहती

शनिवार को खोदावंदपुर के दौलतपुर नवटोलिया में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भगत सिंह के सपनों को चकनाचूर करना चाहती है। केंद्र सरकार के नापाक इरादों को रोकना होगा। इस अवसर पर दीपांकर भट्टाचार्य ने ने खोदावंदपुर धरती के लाल ब्रजेश मोहन ठाकुर के शहादत को नमन किया।

2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत

कार्यक्रम में चेरिया बरियारपुर के विधायक राजवंशी महतो ने कहा कि तमाम विपक्षी पार्टियों को एकजुट होने की जरूरत है। आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। कार्यक्रम का मंच संचालन माले नेता अवधेश कुमार ने किया। इस दौरान आगत अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र एवं मिथिला की पहचान पाग देकर किया गया। कार्यक्रम में भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य प्रभात कुमार चौधरी, धीरेन्द्र झा, पार्टी के केंद्रीय कमिटी सदस्य मंजू प्रकाश वर्मा, पालीगंज विधायक डॉ. संदीप सौरभ, छौड़ाही प्रखंड प्रमुख सतीश कुमार कुशवाहा, माले के जिला सचिव दिवाकर कुमार एवं समस्तीपुर जिला सचिव उमेश कुमार, सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in